प्राकृतिक आपदाएं
प्राकृतिक आपदाएं नमस्कार दोस्तों में लव कुश आपका स्वागत करता हूं स्प्रिचुअल नॉलेज ब्लॉक में आज हम बात करेंगे असमय प्राकृतिक आपदाओं के बारे में हमें देखने को मिलता है कि सूखा, बाढ़, चक्रवाती तूफानों, भूकम्प, भूस्खलन, वनों में लगनेवाली आग, ओलावृष्टि, टिड्डी दल और ज्वालामुखी फटने जैसी विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है, न ही इन्हें रोका जा सकता है, लेकिन इनके प्रभाव को एक सीमा तक जरूर कम किया जा सकता है, जिससे कि जान-माल का कम से कम नुकसान हो। यह कार्य तभी किया जा सकता है, जब सक्षम रूप से आपदा प्रबंधन का सहयोग मिले। प्रत्येक वर्ष प्राकृतिक आपदाओं से अनेक लोगों की मृत्यु हो जाती है, इससे सर्वाधिक जाने चली जाती है। सूखा बाढ़ आपदाओं में बढ़ोतरी ये आपदाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। भारत आपदाओं के मामले में विश्व में 10 नंबर पर है। इन आपदाओं की वजह से मानव भारी क्षति वहन करता है और फिर भी प्रकृति के विरुद्ध कदम बढ़ाता जा रहा है और इसको नुकसान पहुंचाता जा रहा है भारत में ऐसी कहीं आप...